Crime: 15 साल पुरानी लव स्टोरी का The End, पति ने पत्नी को सुलाई मौत की नींद

Rajasthan Crime: राजस्थान के कोटा शहर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है।

 
 15 साल पुरानी लव स्टोरी का The End, पति ने पत्नी को सुलाई मौत की नींद

Rajasthan Crime: राजस्थान के कोटा शहर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां  पति ने पत्नी की पत्थर मार-मार कर हत्या कर दी। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं इस मामले की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लिया है। इसके साथ ही आरोपी पति से पुलिस कड़ी पूछताछ कर रही है।

जानकारी के मुताबिक मृतक महिला से आरोपी ने करीब 15 साल पहले लव मैरिज की थी। उनके तीन बच्चे है। मृतक के पिता रमेश ने बताया कि सुबह किसी मजदूर ने बताया कि आपकी बेटी पत्थर मंडी में मरी हुई पड़ी है। मौके पर जाकर देखा तो उसके शरीर पर चोट के निशान थे।

बेटी ने सुनील नाम के व्यक्ति से 15 साल पहले लव मैरिज की थी। पति सुनील आए दिन शराब के नशे में उसके साथ मारपीट करता था। इस वजह से बेटी अपने बच्चों को लेकर कभी कभी हमारे पास रहने आ जाती थी। हमें शक है कि सुनील ने ही बेटी को मारा है।


महिला की शिनाख्त अनंतपुरा पत्थर मंडी निवासी सायरा (29) के रूप में हुई। वहीं इस मामले में अनंतपुरा थाना के एसआई लोकेश ने बताया कि सुबह सूचना मिली थी कि स्काई पार्क के पास पत्थर के स्टॉक पर एक महिला खून से लतपथ पड़ी है। 

जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को कब्जे में लिया। मामले की जांच और पूछताछ में सामने आया कि रात को पति-पत्नी दोनों साथ ही थे। दोनों ने शराब पी। दोनों में झगड़ा हो रहा था। बाद में पति गायब हो गया। उसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पूछताछ की जा रही है।