Diwali Sale 2023: ब्रेजा, अर्टिगा और स्विफ्ट जैसी कारों पर 50000 तक का ऑफर, बुकिंग से पहले जान ले ये बाते

अर्टिगा सीएनजी के लिए वेटिंग सूची सात महीने तक है, इसके कारण लोगों ने इस गाड़ी को पहले ही बुक कर लिया है। वहीं, दीपावली को देखते हुए कुछ लोग आज भी आकर्षक ऑफर का इंतजार कर रहे हैं। वर्तमान में कुछ कारों पर 40-50 हजार रुपये की छूट भी उपलब्ध है। 
 
इन कारों पर 50000 का ऑफर,

नई दिल्ली, अगर आप धनतेरस और दीपावली पर चार पहिया वाहन खरीदने की सोच रहे हैं, तो इसकी बुकिंग में अब किसी भी देरी का मौका नहीं है। क्योंकि कई गाड़ियों में चार महीने से लेकर सात महीने तक की प्रतीक्षा सूची चल रही है। 

इसमें मारुति की कुछ गाड़ियों के लिए चार से सात महीने का इंतजार करना पड़ रहा है, वहीं हुंडई की विभिन्न गाड़ियों पर 48 सप्ताह तक की लंबी प्रतीक्षा सूची है।

अर्टिगा गाड़ी की मांग बढ़ रही है

ertiga

टाटा की विभिन्न गाड़ियों में भी 12 से 16 सप्ताह की प्रतीक्षा है। लंबी प्रतीक्षा सूची के कारण लोगों ने जून-जुलाई में ही गाड़ियों की बुकिंग करा ली थी। इसके परिणामस्वरूप, जो लोग इन शुभ अवसरों पर वाहनों की खरीददारी की योजना बना रहे हैं, अब अगर देरी करते हैं तो संभवतः वे इन शुभ दिनों पर गाड़ी नहीं प्राप्त कर पाएंगे। 

मारुति की बात करें तो वैगनआर और स्विफ्ट गाड़ी की मांग सबसे अधिक है। वैगनआर में प्रतीक्षा सूची ज्यादा लंबी नहीं है। खास बात यह है कि सीएनजी की गाड़ियां भी आसानी से उपलब्ध हैं। पूरे परिवार के लिए कार के रूप में अर्टिगा गाड़ी की मांग अधिक है। इसमें सीएनजी और पेट्रोल दोनों के लिए प्रतीक्षा सूची लंबी है।

धनतेरस और दीपावली के पहले बुकिंग शुरू

i20

वहीं, हुंडई की आइ ट्वेटी, वरना गाड़ी की मांग बढ़ रही है। लोग इन गाड़ियों को पहले ही बुक कर चुके हैं। अब वे धनतेरस और दीपावली पर इन्हें लेने जा रहे हैं। नारायणा विहार में एक मारुति के शोरूम के सेल्स मैनेजर करण ने बताया कि जो लोग गाड़ी धनतेरस और दीपावली के लिए खरीदनी हैं, वे पहले ही बुक कर चुके हैं। 

लोग हैचबेक में स्विफ्ट और वैगनआर को अधिक पसंद कर रहे हैं। जबकि फैमिली कार के रूप में अर्टिगा सीएनजी और ब्रेजा सीएनजी लोगों की पसंद हैं।

verna

कुछ गाड़ियों पर ऑफर भी चल रहा है

अर्टिगा सीएनजी के लिए वेटिंग सूची सात महीने तक की है। इसलिए लोगों ने यह गाड़ियां पहले ही बुक करा ली है। वहीं, दीपावली को देखते हुए कुछ लोग अभी आकर्षक ऑफर का भी इंतजार कर रहे हैं। अभी कुछ गाड़ियों पर 40-50 हजार रुपये की छूट भी उपलब्ध है। 

i20

ह्यूंडई के एक शोरूम के सेल्स मैनेजर करण ने बताया कि लोग पेट्रोल कारों को ज्यादा खरीदने का पसंद कर रहे हैं। वैगनआर में ज्यादा प्रतीक्षा सूची नहीं है। खास बात यह है कि आइ ट्वेटी कार लोगों की पहली पसंद है। वहीं, वर्ना भी लोग इसकी बुकिंग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न मॉडल और रंगों पर 48 सप्ताह तक की प्रतीक्षा है।