Sapna Choudhary: सपना चौधरी का डांस देख ताऊ पर चढ़ी जवानी, हजारों की भीड़ में कर दिया ऐसा काम, 3.6 करोड़ बार देख गया वीडियो

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी किसी सेलेब्स से कम नहीं है। सपना चौधरी की एक झलक देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं।
 

Sapna Choudhary: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी किसी सेलेब्स से कम नहीं है। सपना चौधरी की एक झलक देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं।  इन दिनों सपना चौधरी का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सपना चौधरी धमाकेदार परफॉर्मेंस देती नजर आ रही है।

 कुआं पूजन के मौके पर सपना को रागनी के लिए बुलाया गया था। वहां हजारों की संख्‍या में आसपास के कई गांव से लोग पहुंचे थे। बच्‍चे, बूढ़े, जवान और महिलाओं की भारी भीड़ थी। सपना चौधरी ने गजब का धुआंधार डांस भी किया, लेकिन दर्शकों की भीड़ में मौजूद एक सज्‍जन ने सारा मजमा लूट लिया।

यूट्यूब पर 'सोनोटेक पंजाबी' चैनल ने इस डांस वीडियो को जून, 2017 में रिलीज किया था। दिलचस्‍प है कि इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 36 म‍िल‍ियन यानी 3.6 करोड़ से अध‍िक बार देखा जा चुका है। सपना चौधरी इस वीडियो में 'तेरी नचाई नाचू' गाने पर परफॉर्म कर रही हैं।

<a href=https://youtube.com/embed/TCryWnYp8e4?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/TCryWnYp8e4/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">
मजेदार बात यह है कि सपना जैसे ही इस गाने पर अपना डांस शुरू करती हैं, दर्शकों के बीच बैठे ये भाईसाहब भी उत्‍साह और उमंग से भर जाते हैं। वह उठकर खड़े हो जाते हैं। अब राज मवार के इस गाने पर जैसे-जैसे सपना डांस करती हैं, ठीक उसी तरह यह भी दर्शकों के बीच डांस करते हैं। वह भी पूरे 5 मिनट तक। यह सब इतना मजेदार है कि खुद सपना चौधरी भी कई बार इनको देखकर हंस देती हैं।

यकीन मानिए, आपने रागनी कार्यक्रमों में दर्शकों की दीवानगी खूब देखी होगी, लेकिन ऐसा मजेदार डांस वीडियो नहीं देखा होगा।