Sapna Choudhary Dance:  नन्ही बच्ची ने सपना चौधरी को दी कड़ी टक्कर, 21 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा

सपना चौधरी किसी पहचान की मोहताज नहीं है। सपना के लटके झटके देख लाखों की भीड़ बेकाबू हो जाती है। 
 


Sapna Choudhary Dance: सपना चौधरी किसी पहचान की मोहताज नहीं है। सपना के लटके झटके देख लाखों की भीड़ बेकाबू हो जाती है। इन दिनों सपना चौधरी का डांस वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में 'तू क्या नखरे ठावेगा' गाने पर नन्ही बच्ची के साथ डांस करती नजर आ रही है।

पर आज भी सपना चौधरी के इस डांस वीडियो को खूब देखा और पसंद किया जा रहा है। तभी तो इसे यूट्यूब पर अब तक 215 मिलियन यानी 21.5 करोड़ बार देखा जा चुका है। जनता तो तब हैरान रह जाती है, जब एक नन्ही बच्ची स्टेज पर पहुंच जाती है और सपना चौधरी को टक्कर देते हुए डांस करती है। इस बच्ची का नाच देख हर कोई उसका मुरीद हो गया और वीडियो बनाने लगा।

<a href=https://youtube.com/embed/3iEmP5Dcy0U?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/3iEmP5Dcy0U/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">
सपना चौधरी भी डांस करते-करते उस बच्ची को देख रही थीं और मुस्कुरा रही थीं। इस वीडियो को देख फैंस भी खूब कमेंट कर रहे हैं और बच्ची के डांस पर भी प्यार लुटा रहे हैं। एक फैन ने लिखा, 'छोटी लड़की ने तो कमाल कर दिया।' एक और फैन का कमेंट है, 'छोटी बेबी का डांस तो बहुत क्यूट है।' कुछ फैंस ने सपना भी तारीफ की और लिखा कि उनका जलवा और ठुमकों का धमाल आज भी कायम है।