Sapna Chodhary Dance: सपना चौधरी ने लाल सूट में मचाया गदर, धमाकेदार डांस देख लोग बोले- 'तू चीज लाजवाब' 

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी किसी पहचान की मोहताज नहीं है। सपना चौधरी की एक झलक पाने के लिए लाखों लोग बेकरार रहते हैं।
 


Sapna Chodhary Dance: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी किसी पहचान की मोहताज नहीं है। सपना चौधरी की एक झलक पाने के लिए लाखों लोग बेकरार रहते हैं। इन दिनों सपना का एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लाखों बार देखा जा चुका है।

वीडियो में सपना चौधरी हरियाणा में एक बेहद नेक काम के मौके पर पहुंची हैं। कार्यक्रम बेटी उत्‍सव का था। ग्रामीणों को बेटी का महत्‍व, बेटियों की ताकत का एहसास करवाने के लिए यह आयोजन हुआ। इसमें 'इंडियन आइडल' फेम सायली भगत भी पहुंची थीं। यकीनन सायली के गायन ने भी दर्शकों का दिल जीता। लेकिन जब बात झूमने की आई तो सपना चौधरी के देसी अंदाज ने सबको दीवाना बना दिया।

<a href=https://youtube.com/embed/1Y5I1oKiSAM?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/1Y5I1oKiSAM/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

दो मिनट और 40 सेकेंड के इस वीडियो में खूबसूरत सपना चौधरी लाल रंग के सलवार सूट में अपने हुस्‍न की चमक बिखेर रही हैं। वह इसमें राजू पंजाबी के सुपरहिट गाने 'तू चीज लाजवाब' पर डांस कर रही हैं। सपना का यह डांस वीडियो इतना जबरदस्‍त है कि इसे 11 महीने में ही उनके चाहने वालों में आठ लाख 86 हजार से अध‍िक बार देख लिया है। उम्‍मीद है आपको भी सपना चौधरी की यह परफॉर्मेंस ऐसे ही दीवाना बनाएगी।