Kurukshetra News : डॉ. परमजीत कौर सिद्धू को मिलेगा जगीर कौर संधू पुरस्कार, देश-विदेश में कर चुकी है KUK का प्रतिनिधित्व

हरियाणा साहित्य और संस्कृति अकादमी द्वारा साल 2017 से 2022 तक के पंजाबी साहित्य पुरुस्कारों का ऐलान कर दिया गया है।

 

Kurukshetra News : हरियाणा साहित्य और संस्कृति अकादमी द्वारा साल 2017 से 2022 तक के पंजाबी साहित्य पुरुस्कारों का ऐलान कर दिया गया है। डॉ. परमजीत कौर सिद्धू को साल 2021 का जगीर कौर संधू (सर्वोत्तम महिला पुरस्कार) दिया जाएगा । सिद्धू को ये पुरस्कार उनकी साहित्य और साहित्य समीक्षा के क्षेत्र में उपलब्धियों को ध्यान में रखते हुए दिया जाएगा। इससे पहले हरियाणा सरकार द्वारा उनकी गल्प समीक्षा पुस्तक को 201 की सर्वोत्तम समीक्षा पुस्तक के रुप में पुरस्कृत किया जा चुका है।

डॉ. सिद्धू द्वारा दलित साहित्य समीक्षा के क्षेत्र में किए गए काम के कारण उन्हें भारतीय दलित साहित्य अकादमी का डॉ. अंबेडकर साहित्य श्री राष्ट्रीय पुरस्कार-2019 से नवाजा जा चुका है। डॉ. परमजीत सिद्धू अब तक पंजाबी समीक्षा जगत को पांच पुस्तकें और 75 शोध पत्र दे चुकी हैं। 

इसके अतिरिक्त उन्होंने दो पुस्तकों का पंजाबी अनुवाद और दो पुस्तकों का संपादन भी किया है। डॉ. सिद्धू देश-विदेश में होने वाली पंजाबी साहित्य कांफ्रेंसों में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।