Haryanvi Dance Video: 'चालू छोरी' गाने पर आरसी ने लगाए जोरदार ठुमके, डांस देख छूटा लोगों का पसीना, वीडियो वायरल

 हरियाणवी स्टेज डांसर्स में सपना चौधरी का नाम सबसे पहले आता है। लेकिन कई ऐसी हसीनाएं है जो सपना को कड़ी टक्कर दे रही है। आरसी ने रागनी कार्यक्रमों में अपने डांस से गर्दा उड़ाया है।
 

Haryanvi Dance Video: हरियाणवी स्टेज डांसर्स में सपना चौधरी का नाम सबसे पहले आता है। लेकिन कई ऐसी हसीनाएं है जो सपना को कड़ी टक्कर दे रही है। आरसी ने रागनी कार्यक्रमों में अपने डांस से गर्दा उड़ाया है। स्टेज पर आरसी अपने धमाकेदार डांस से दर्शकों का दिल जीत लेती है। इन दिनों आरसी का 6 साल पुराना डांस वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लाखों व्यूज मिल चुके हैं।

'एसके म्‍यूजिक डांस' नाम के चैनल ने आरसी उपाध्‍याय का यह डांस वीडियो बीते साल ही शेयर किया है। इसमें वह 'चालू छोरी' हरियाणवी गाने पर परफॉर्म कर रही हैं। संदीप हससिया, निशा जांगड़ और संदीप चांडल के इस गीत की ग्रामीण इलाकों में बड़ी धूम रहती है।

<a href=https://youtube.com/embed/hXHL2LWTZZk?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/hXHL2LWTZZk/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

वीडियो में आरसी उपाध्‍याय जिस स्‍टेज पर डांस कर रही हैं, उसके पीछे लगे बैनर से पता चलता है कि यह 2018 में हरियाणा के बाढड़ा गांव में आयोजित रागनी का है। क्रीम और पिंक कलर के सलवार सूट में आरसी जहां 'चालू छोरी' गाने पर परफॉर्म कर रही हैं, वहीं उनके रूप और ठुमकों को देखकर वहां मौजूद दर्शक दीवाने हुए जा रहे हैं। यदि आप भी आरसी के फैन हैं, तो यह डांस वीडियो आपको जरूर देखना चाहिए।