Bhojpuri Song: आम्रपाली दुबे और निरहुआ का रोमांस देख छूटे दर्शकों के पसीने, वीडियो वायरल

 इन दिनों हरियाणवी और पंजाबी गानों की तरह भोजपुरी गाने भी सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहे हैं। साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म 'राजा बाबू'का गाना धूम मचा रहा है। 
 

Bhojpuri Song: इन दिनों हरियाणवी और पंजाबी गानों की तरह भोजपुरी गाने भी सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहे हैं। साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म 'राजा बाबू'का गाना धूम मचा रहा है। 'आवे लागल ए राजा अंगड़ाई' गाने को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। इस गाने को यूट्यूब पर 53 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

मंजुल ठाकुर के डायरेक्‍शन में बनी फिल्‍म 'राजा बाबू' में दिनेश लाल यादव के साथ आम्रपाली दुबे और मोनालिसा लीड रोल में हैं। फिल्‍म की कहानी में यह गीत तब आता है, जब निरहुआ अपनी ऑनस्‍क्रीन पत्‍नी आम्रपाली से प्‍यार जताते हैं। सईया जी के प्‍यार के लिए एक पत्‍नी की तड़पन को सुकून मिलती है और वह भावनाओं के उस सागर में गोते लगाने लगती है, जिसमें मोहब्‍बत के सिवा और कुछ नहीं है।
<a href=https://youtube.com/embed/tSPqXjH9m0Y?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/tSPqXjH9m0Y/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

इस गाने को जहां कल्‍पना और आलोक कुमार ने अपनी खूबसूरत आवाज में गाया है, वहीं इस प्‍यार भरे गीत के बोल गीतकार राजेश मिश्रा ने लिखे हैं। गीत को संगीत से सजाने का काम छोटे बाबा ने किया है। हमें यकीन है कि आपने यह गाना पहले भी देखा होगा, यदि नहीं देखा है तो देख लीजिए, क्‍योंकि भोजपुरी रोमांटिक मेलेडी सॉन्‍ग में यह गाना सबसे बेहतरीन है।