Bhojpuri Hit Song: पवन सिंह के गाने 'लॉलीपॉप लागेलू' ने मचाया धमाल, अब तक 227 मिलियन बार देखा जा चुका है Video 

 

Bhojpuri Hit Song: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह का एक गाना इन दिनों यूट्यूब पर छाया हुआ है। इस वीडियो को अब तक 227 मिलियन व्यूज मिल चुके है और ये संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इस गाने की दीवानगी लोगों में इस कदर है कि इसमें 54 हजार से ज्यादा लोग कमेंट कर चुके है। भले ही ये गाना थोड़ा पुराना में मगर दर्शकों में आज भी ये खूब पसंद किया जा रहा है। 

पवन सिंह आज जो कुछ भी है वो उनकी कड़ी मेहनत और लगन का नतीजा है। हालांकि इस गाने ने पवन सिंह की किस्मत एक बार में ही पलट दी थी। दरअसल आज से सालों पहले पवन सिंह का गाना 'लॉलीपॉप लागेलू' रिलीज हुआ था, जिसे लोगों ने जमकर प्यार दिया है। यह सॉन्ग केवल भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी काफी पॉपुलर है। 

<a href=https://youtube.com/embed/Gr8G_ldltDE?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/Gr8G_ldltDE/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">
पवन सिंह के इस गाने ने अब यूट्यूब पर नया रिकॉर्ड बनाया है। सॉन्ग को अबतक 227 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। यह सॉन्ग आज ही हर पार्टी और शादी में बजता है।  इस गाने को करीब 9 साल पहले यूट्यूब पर वेव म्यूजिक चैनल ने शेयर किया था। लोग पवन सिंह के इस गाने को आज भी खूब पसंद कर रहे है।