Anveshi Jain Viral Video: आईपीएल की 'मिस्ट्री गर्ल' अन्वेषी जैन का वीडियो हुआ खूब वायरल, लोग हुए लट्टू, देखें Video

 

Anveshi Jain IPL Viral Video: आईपीएल 2024 में इस बार कई मिस्ट्री गर्ल सोशल मीड‍िया पर वायरल हो चुकी हैं। इसी बीच एक नई मिस्ट्री गर्ल का हाल में हुए एक मैच में लगभग 3 सेकेंड का वीडियो वायरल हुआ।

यह मैच 1 मई को चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच चेन्नई के चेपॉक में मैच हुआ। दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हुई ये मिस्ट्री गर्ल अन्वेषी जैन हैं, जो इस मैच को देखने पहुंची।

अन्वेषी का जब वीडियो वायरल हुआ तब एमएस धोनी और डेर‍िल म‍िचेल बल्लेबाजी कर रहे थे। मैच के बाद अन्वेषी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वह धोनी की बल्लेबाजी देखकर काफी खुश हैं।

वहीं अन्वेषी ने भी अपने कई वीडियो शेयर किए, जिसमें वो आईपीएल का मैच देखते हुए नजर आ रही हैं। उन्होंने कई वीडियो बनाए और अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए, इसमें चेपॉक स्टेडियम के कई वीडियो हैं।

वैसे अन्वेषी इंस्टाग्राम पर काफी पॉपुलर हैं। उनके 62 लाख इंस्टाग्राम फॉलोअर्स  हैं। अन्वेषी जैन ने अपने इंस्टाग्राम बायो में लिखा है 'मोस्ट गूगल्ड एक्टर'। वह मूलत: मध्य प्रदेश की रहने वाली हैं।

अन्वेषी ने राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। और बाद में इंदौर से एमबीए किया। मुंबई जाने से पहले उन्होंने एमबीए क‍िया था।

अन्वेषी के वर्कआउट करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं। वह बॉलीवुड के कई एक्टर के साथ भी अक्सर अपने फोटोज शेयर करती दिखी हैं।