Ajab Gajab:  अस्पताल में जन्मा अनोखा बच्चा, रोते ही मुंह से निकली ऐसी चीज, डॉक्टरों के उड़े होश
 

 

Ajab Gajab: झारखंड के जमशेदपुर से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। यहां अस्पताल में महिला ने एक अनोखे बच्चे को जन्म दिया। अनोखा इसलिए क्योंकि ये बच्चा सामान्य नहीं था। 

पैदा होते ही बच्चा रोने लगा, तब उसके मुहं के अंदर डॉक्टरों को कुछ ऐसा दिखा जिसे देख उनके होश उड़ गए। उन्होनें देखा कुछ ही समय पैदा हुए बच्चे के दांत निकल आए थे। जिसके बाद डॉक्टर बच्चे को तुरंत ऑपरेशन थियेटर ले गए और वहां वह दो दांत निकाल दिए। अब इस बच्चे की चर्चा हर तरफ हो रही है।


जानकारी के मुताबिक मामला जमशेदपुर के परसुडीह स्थित सदर अस्पताल का है। बीते 11 जून को सरजामदा निवासी शिवा कारवा की पत्नी सुनीता देवी ने यहां बच्चे को जन्म दिया। पैदा होते ही बच्चे ने रोना शुरु कर दिया। तभी डॉक्टर नर्स और परिजनों ने बच्चे के मुहं के अंदर उसके दांत देखे। आमतौर पर आपने देखा होगा बच्चे के सात महीने बाद ही दांत निकलते है। 

लेकिन इस बच्चे के पैदा होते ही दांत निकल गए। ये नजारा देख सभी हैरान हो गए। तभी डॉक्टरों ने परिजनों को ऑपरेशन करने की सलाह दी। जिसके बाद सर्जरी से डॉक्टरों ने बच्चे के दांतों को निकाल दिया। अब बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ है। वहीं  बच्चे की सर्जरी करने वाले एक डॉक्टर ने कहा कि ऐसे केस दुर्लभ होते हैं जो बहुत कम बच्चों में देखने को मिलते हैं। ऐसे में बच्चे के दांत को निकाल दिया गया, क्योकि इससे दूध पीने में बच्चे को परेशानी हो सकती है। 


अजब गजब, नवजात बच्चा, वायरल न्यूज, झारखंड, जमशेदपुर, New Born Baby, Viral news, Ajab Gajab News, Chopal tv news, chopal tv, unique Baby, Docter shocked, Chopal tv