हरियाणा में आज रात करवट लेगा मौसम, 46 डिग्री पार पहुंचा पारा, IMD ने जारी किया लू का अलर्ट

 

हरियाणा में इस बार भीषण गर्मी पड़ रही है। प्रदेश में पिछले 28 दिनों से लगातार लू चल रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज 12 जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 6 जिलों में 46 डिग्री से तापमान पार हो चुका है। मौसम विभाग का कहना है कि आज रात से मौसम बदलने वाला है।

19 से 21 तक पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बारिश की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है।


सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, गुरुग्राम, पलवल, फरीदाबाद और नूंह में ऑरेज अलर्ट जारी किया गया है।

सामान्य से 7.8 डिग्री ज्यादा पारा

हरियाणा में भीषण गर्मी के साथ अब उमस भी लोगों को परेशान करने लगी है। रविवार को भी लू से आमजन बेहाल रहे। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी हवा चली। पिछले 24 घंटे में प्रदेशभर का औसत तापमान दिन का 0.5 और रात का 1.3 डिग्री बढ़ा है। दिन का तापमान सामान्य से 5.2 से 7.8 डिग्री तक ज्यादा रहा। सभी जिलों में यह 43 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। नूंह में यह सर्वाधिक 46.6 डिग्री तक पहुंचा।

गर्मी ने बिजली की डिमांड बढ़ाई

गर्मी के कारण 7 दिन में बिजली की डिमांड 4.36 करोड़ यूनिट बढ़ी है। पिछले 24 घंटे में बिजली खपत 27.29 करोड़ यूनिट तक पहुंची, जो अब तक का रिकॉर्ड है। यह पिछले तुलना में 22.53 % ज्यादा साल की है। बिजली की डिमांड लगातार बढ़ने से शहरों में 2 से 4 घंटे तो गांवों में 4 से 8 घंटे तक के बिजली कट लग रहे हैं।

जून में अब तक सामान्य से 88 % कम बारिश हुई है। 1 जून से 16 जून तक 2.3 मिमी बारिश हुई है, जबकि इस अवधि में 20 मिमी बारिश सामान्य मानी जाती है।

Haryana, 12 district heat alert, Ambala, Panchkula Chandigarh, Hisar, Sirsa, Faridabad, Nuh, Gurugram, Rohtak, Jind Weather, मौसम विभाग, मौसम अलर्ट, चौपाल टीवी