Monsoon Alert: राजस्थान में इस दिन होगी मानसून की जबरदस्त बारिश, मौसम विभाग ने दिया बड़ा अपडेट

 

Monsoon Alert: राजस्थान में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए राहत देने वाली खबर सामने आई है। मौसम विभाग ने राजस्थान में मानसून की बारिश को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून आरब सागर से चलकर गुजरात के तट से आगे बढ़ गया है।


इस बार अभी बंगाल की खाड़ी में कोई सिग्निफिकेंट सिस्टम नहीं बन पा रहा है। सिस्टम बनते ही बंगाल की खाड़ी से मानसून आगे बढ़कर बिहार, ओड़िशा, यूपी और एमपी में प्रवेश करेगा। इसके बाद राजस्थान में 25 जून के बाद मानसून की दस्तक होगी। इस दौरान राजस्थान में जमकर बादल बरसेंगे। जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने वाली है। 
 
पिछले 24 घंटे की बात करें तो पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई। वहीं पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क बना हुआ है। राजधानी जयपुर, कोटा, जोधपुर, अजमेर और बीकानेर संभाग में रात भी गर्म रही। लेकिन अगले 48 घंटो में राजस्थान के मौसम में फिर से बदलाव देखने को मिलेगा। 

राजस्थान में आगामी 48 घंटों में बीकानेर, भरतपुर और जयपुर संभाग में अधिकतम तापमान 44-47 डिग्री दर्ज तक रिकॉर्ड होने की संभावना है. इन संभागों में कहीं-कहीं लू भी चल सकती है। रात में भी गर्म हवा चलने के आसार हैं। इसके साथ ही राजस्थान के कुछ हिस्से में सतही हवाएं 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी जो धूल से भरी हो सकती हैं. 

 Rajasthan, Rajasthan weather alert, mausam vibhag, rajasthan rain alert, Chopal tv news, chopal tv, IMD, Alert, Rain Alert, Monsoon Updates, Monsoon 2024, चौपाल टीवी, मानसून का अपडेट, राजस्थान, बारिश