Hisar Airport: देश का एक और एयरपोर्ट होगा जल्द शुरू, जाने जल्दी 

 

Hisar Airport: केंद्र सरकार ने अप्रैल महीने में विमानों के लिए बोली आयोजित करने की घोषणा की है। इस बोली के अनुसार, चयनित कंपनी को आठ महीने के भीतर हवाई जहाज संचालन का अधिकार मिलेगा।

बोली जीतने के बाद, कंपनी को विमान सेवा शुरू करने के लिए अप्रैल से अक्टूबर तक का समय दिया जाएगा। उम्मीद है कि नवंबर में हरियाणा दिवस के मौके पर इन सभी रूटों पर हवाई सेवाएं शुरू की जाएंगी।

अब हरियाणा के लोगों को अपने राज्य में ही हवाई सेवाएं मिलेगी। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यन्त चौटाला ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा तय की गई उड़ानों के जरिए पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा।

उन्होंने यह महत्वपूर्ण माना है क्योंकि लोगों को सड़क परिवहन में लंबी यात्रा करने में कठिनाई होती है और अधिक खर्च भी करना पड़ता है। हरियाणा सरकार को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों के मामले में काफी प्रतिक्रिया मिली है और अब हिसार और अंबाला के बीच एटीएस रूट शुरू किया जा रहा है। फिलहाल 8 फ्लाइट्स के रूट तय किए गए हैं।