AC Blast:  AC ब्लास्ट के बाद घर में लगी आग, कमरे में सो रहे पति और बैंक रिटायर्ड पत्नी की मौत 

AC Blast: जयपुर में बीते शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां घर में लगे AC में ब्लास्ट होने से दपंती की मौत हो गई। हादसा उस वक्त जब पति-पत्नी दोपहर में सो रहे थे। इसी दौरान घर में लगे एसी में ब्लास्ट हो गया। आग और धुआं के गुबार से दंपती बाहर नहीं निकल पाए और दम घुटने से मौत हो गई।    

 

AC Blast: जयपुर में बीते शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां घर में लगे AC में ब्लास्ट होने से दपंती की मौत हो गई। हादसा उस वक्त जब पति-पत्नी दोपहर में सो रहे थे। इसी दौरान घर में लगे एसी में ब्लास्ट हो गया। आग और धुआं के गुबार से दंपती बाहर नहीं निकल पाए और दम घुटने से मौत हो गई।    

जानकारी के अनुसार, हादसा जयपुर के जवाहर नगर इलाके में बनी राम गली कॉलोनी नंबर-7 में हुआ। मृतकों की पहचान इंटीरियर डिजाइनर प्रवीण वर्मा और उनकी पत्नी रिटायर्ड बैंक मैनेजर रेणू के रूप में हुई। मृतक दंपती का इकलौता बेटा हर्षित वर्मा थाईलैंड में पत्नी के साथ रहता है और वह दोनों पेशे से डॉक्टर है। 


बताया जा रहा है कि शनिवार दोपहर को : प्रवीण शर्मा और उनकी पत्नी रेणू घर में थे। तभी अचानक AC ब्लास्ट हो गया और घर में आग लग गई। फायर कर्मियों के मुताबिक प्रवीण और रेणू सो रहे थे, इसलिए उन्हें AC ब्लास्ट होने की भनक नहीं लगी। इससे पहले की वे जाग पाते आग के धुएं के कारण बेहोश हो गए। वहीं लोगों ने धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे। 

तो देखा पूरे घर में आग लग चुकी थी। जिसके बाद तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। जिसके बाद खिड़की का शीशा तोड़कर पुलिसकर्मी ने अंदर से बेहोशी का हालत में प्रवीण और उनकी पत्नी रेणू को बाहर निकालकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया। मगर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने शवों को पोस्मार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। 

एसी ब्लास्ट, गर्मी, जयपुर, मौत, हादसा, AC Blast, Death, Accident, AC Blast in Jaipur, AC Blast in House, Husband Wife Death, Chopal tv news, Today news, Chopal tv