Bathing Habits: नहाते समय भूलकर भी न करें यह काम, वरना सेहत को होगा नुकसान

 


नहाते समय हम छोटी-छोटी बातों पर ध्यान नहीं देते। ऐसा करने से हमारे शरीर के कई अंगों को नुकसान पहुंचता है। इस मामले में महिलाओं को ज्यादा समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आज हम आपको ऐसी बाते बताने जा रहे हैं जिसे महिलाओं को नहाते समय ध्यान देने की जरुरत है।

अक्सर लड़कियां मौसम के हिसाब से ज़्यादा गर्म या ज़्यादा ठन्डे पानी का इस्तेमाल करती हैं, जो कि उनके लिए सहीं नहीं माना जाता। इससे स्किन के टिश्यू डैमेज हो जाते हैं और स्किन सुन्न पड़ सकती है।

अधिक देर तक शावर लेना भी ठीक नहीं माना जाता। क्योंकि इससे स्किन का मोइश्चर कर होने लगता है और स्किन ड्राय हो जाती है। और ड्राय स्किन लड़कियों के लिए एक समस्या की तरह हो सकती है। 

अक्सर लड़कियां साबुन की जगह स्क्रबर का इस्तेमाल करती हैं। जिसे वे बाथरूम में ही छोड़ देती हैं। जिसकी वजह से उसमें बैक्टेरिया पनपने लगते हैं और यह स्किन के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है।

लड़कियों को गोरा रंग बहुत पसंद होता है, जिसकी वजह से वह ज्यादा स्क्रब करती हैं। इसकी वजह से त्वचा छिल सकती है और इससे इन्फेक्शन हो सकता है।

अच्छे बाल किसे पसंद नहीं होते? पर इसके लिए रोज़ाना शैम्पू करना सहीं नहीं मान जाता। इसे बाल ड्राय होकर सफ़ेद होने लगते हैं।

एक्सरसाइज के तुरंत बाद नहाने को भी गलत माना जाता है। क्योंकि एक्सरसाइज के बाद बॉडी गर्म हो जाती है और तुरंत नहाने से सर्दी और ज़ुकाम की समस्या हो सकती है।


Beauty Tips,health care,Shower Bath,skin care, skin care tips,bathing tips for girls, bath, chopal tv, हेल्थ न्यूज, नहाते समय गलतियां, चौपाल टीवी