Weather Alert: हरियाणा में फिर एक्टिव हुआ मानसून, 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए IMD का ताजा अपडेट 

हरियाणा के कई जिलों में आज भारी बारिश की संभावना है। इसी बीच मौसम विभाग ने 8 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान यहां पर भारी बारिश के साथ गरज चमक भी हो सकती है।
 

Weather Alert: हरियाणा के कई जिलों में आज भारी बारिश की संभावना है। इसी बीच मौसम विभाग ने 8 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान यहां पर भारी बारिश के साथ गरज चमक भी हो सकती है। मौसम विभाग की मानें तो 24 घंटे के दौरान हरियाणा के महेंद्रगढ़, सिरसा और चंडीगढ़ में भारी बारिश होगी।


वहीं मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि हरियाणा में मानसून की गति धीमी पड़ गई थी। रविवार को मानसून के असर के कारण कुछ स्थानों पर ही बारिश दर्ज की गई। हालांकि, सोमवार से मानसून फिर से एक्टिव हो चुका है। दरअसल, मानसून की गतिविधियां मानसून टर्फ लाइन पर निर्भर करती हैं। यह जहां से भी गुजरती है, उसके दोनों ओर बारिश की गतिविधियां होती हैं।


 इसी के चलते मौसम विभाग के मुताबिक पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, यमुनानगर, सोनीपत और पानीपत में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं जींद, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह में बारिश को लेकर यलो अलर्ट है। बता दें कि इस बार सबसे ज्यादा बारिश महेंद्रगढ़ में हुई। यहां 163 MM बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके बाद सिरसा में 72.6 और चंडीगढ़ में 21.6 MM बारिश दर्ज की गई। जिन जिलों को अलर्ट पर रखा गया है, उनमें मौसम विभाग ने बिजली गिरने की भी संभावना जताई है। साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलने के आसार हैं।