हरियाणा के जींद, कैथल समेत 7 जिलों में इंटरनेट बंद, देखें नए आदेश 

 

Haryana Internet Issue: हरियाणा के सात जिलों अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा में इंटरनेट सेवाएं बंद की हुई है। अब सरकार ने इंटरनेट सेवाओं को 24 फरवरी की रात 11.59 तक आगे बढ़ा दिया है। 

इधर किसान नेताओं ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिल्ली कूच का फैसला फिलहाल के लिए टाल दिया है। किसानों ने 29 फरवरी को दिल्ली कूच का ऐलान किया है।

इधर पंजाब के सात जिलों भटिंडा, मानसा, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब और संगरुर में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई है।

हरियाणा की सभी सीमावर्ती जिलों की सीमाएं सील कर दी गई हैं। 15 जिलों में धारा 144 लगाई गई है। इसके साथ ही सात जिलों में 10 फरवरी से ही इंटरनेट की सेवाएं बंद पड़ी है। 

पुलिस उपद्रवियों और शरारती तत्वों पर ड्रोन, सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जाएगी। संपत्ति की नुकसान पर प्रदर्शनकारियों से भरपाई की जाएगी।

अर्ध सैनिक बलों और हरियाणा पुलिस की 114 कंपनियों ने मोर्चा संभाला हुआ है। भीड़ को जमा होने से रोकने के लिए अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, फतेहाबाद, सोनीपत, झज्जर, पंचकूला, जींद, हिसार सहित 15 जिलों में धारा-144 लगा दी गई है।