Haryana Weather Alert: हरियाणा में आज रात से मौसम में होगा बड़ा बदलाव, 3 दिनों तक जमकर बरसेंगे बादल

 


Haryana Weather Alert: हरियाणा में भीषण गर्मी से हाल बेहाल है। लेकिन अब लोगों को इस चिलचिलाती गर्मी से राहत मिलने वाली है। इसी बीच मौसम विभाग ने हरियाणासियों के लिए एक गुड न्यूज दी है। मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में आज रात से ही मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

18 जून से हरियाणा के जिलों में बारिश होनी शुरू हो जाएगी जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। चंडीगढ़ से जारी मौसम विभाग के बुलेटिन के मुताबिक 18 जून को चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, सिरसा और फतेहाबाद में बारिश की संभावना बन गई है।

इसके अलावा 19 जून को हरियाणा के ज्यादातर जिलों में बारिश होने वाली है। ऐसे में लोगों को थोड़ी सी राहत जरूर मिलेगी। वहीं जींद में भी 19 जून की रात से बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में प्री- मानसून की बारिश होगी। हालांकि अभी मानसून के लिए लोगों को थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। 27 जून तक हरियाणा में मानसून दस्तक दे सकता है।


हरियाणा का मौसम, मानसून अपडेट, बारिश, गर्मी, मौसम विभाग, अलर्ट, हरियाणा, Weather updates, Haryana Weather, Monsoon, Monsoon updates, Summer, Heatwave, Haryana, Rain Alert, बारिश अलर्ट, आज का मौसम