Haryana Weather Alert: हरियाणा में अगले 4 दिनों तक होगी झमाझम बारिश, देखें मौसम विभाग का ताजा अपडेट 

हरियाणा में बारिश का दौर जारी है। इस बीच आज फिर मौसम विभाग कई जिलों बारिश की संभावना जताई है। IMD ने शुक्रवार को पंचकूला, अबांला, कुरुक्षेत्र समेत कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
 


Haryana Weather Alert: हरियाणा में बारिश का दौर जारी है। इस बीच आज फिर मौसम विभाग कई जिलों बारिश की संभावना जताई है। IMD ने शुक्रवार को पंचकूला, अबांला, कुरुक्षेत्र समेत कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार दिनों तक प्रदेश में बारिश के आसार है।  पिछले 24 घंटे की बात करें तो  में हरियाणा के 7 जिलों में झमाझम बारिश हुई। इस दौरान सबसे ज्यादा बारिश मेवात में दर्ज की गई। यहां 52.5 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। 

बता दें कि इससे पहले हिसार में 14.6 एमएम, कुरुक्षेत्र में 12.0 एमएम, मेवात में 5.5 और पानीपत में 2.0 एमएम बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा हरियाणा का अधिकतम तापमान सिरसा में 40.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान पंचकूला में 24.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ऐसे में आज फिर से प्रदेश में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा में अगले चार दिनों तक बारिश हो सकती है।