Gold Price in India : सोना-चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए क्या है नया भाव 
 

अगर आप गहने खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो जान लें मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने के भाव में उछाल व चांदी में स्थिरता देखी गई है।
 

Gold Price in India : अगर आप गहने खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो जान लें मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने के भाव में उछाल व चांदी में स्थिरता देखी गई है। झारखंड की राजधानी रांची के सराफा बाजार में आज 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 69,750 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 73,240 रुपए दर्ज किया गया है। वहीं, चांदी प्रति किलो 90,000 रुपए के भाव से बेची जाएगी।

वहीं राजस्थान के जयपुर सराफा बाजार में एक बार फिर सोने की कीमतों रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। शनिवार को सोने की कीमत में तेजी दर्ज की गई। 24 कैरेट सोने की बात करें तो इसमें 500 रूपये का उछाल देखने को मिला। जिसके बाद 24 कैरेट सोने की कीमत 75800 रुपये प्रति 10ग्राम रही।

वहीं 22 कैरेट सोने की कीमतो में भी 500 रुपये प्रति 10ग्राम देखने को मिला। इसके बाद 22 कैरेट सोने के दाम 70900 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किए गए। इसके अलावा चांदी के दामों में बढ़त देखने को मिली। चांदी में 300 रुपये की तेजी रही। जिसके बाद चांदी के दाम 85700 रुपये प्रति किलो रहे।