Sapna Choudhary: 'घूंघट की ओट में' गाने पर सपना चौधरी ने दिखाई कातिल अदाएं, डांस देख जागे ताऊ के अरमान

 

Sapna Choudhary: सपना चौधरी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। सपना की एक झलक पाने के लिए करोड़ों लोग बेकरार रहते हैं। सपना चौधरी ने 'घूंघट की ओट में' गाने पर जबरदस्त डांस कर लोगों का दिल जीत लिया। अब सपना ने इस गाने पर बेस्ट डांस किया है। सपना के इस डांस वीडियो को एक साल पहले रिलीज किया गया था। इस वीडियो को 1 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

यूट्यूब पर 'टशन हरियाणवी' चैनल ने सपना चौधरी का यह स्‍टेज डांस वीडियो बीते साल जनवरी 2023 में शेयर किया था। इसमें वह राज मवार के सुपरहिट गाने 'घूंघट की ओट में' परफॉर्म कर रही हैं। इस गाने के बोल नवीन विशु बाबा ने लिखे हैं, जबकि म्‍यूजिक व्रज बंधु का है।

<a href=https://youtube.com/embed/e3Rdg2cRInY?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/e3Rdg2cRInY/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="1280">

स्‍टेज पर पीछे लगे बैनर से पता चलता है कि यह कार्यक्रम नोएडा में आयोजित हुआ था। करीब चार मिनट की इस परफॉर्मेंस में सपना हरे रंग के गोटेदार सूट में स्‍टेज पर ठुमके लगा रही हैं। वो भी सबकुछ एकदम परफेक्‍ट। गाने की धुन से ताल मिलाकर वह बराबर मटक रही हैं, चेहरे के भाव से घायल कर रही हैं, सिर पर दुपट्टा रखकर दर्शकों को रिझा भी रही हैं। यह सब इतना खूबसूरत है कि दो पल के लिए सपना के चेहरे से नजर हटाना भी मुश्‍क‍िल हो जाता है।

इस वीडियो पर कॉमेंट करते हुए सपना के फैंस भी निशब्‍द से हो गए हैं। कोई दिल वाली इमोजी बना रहा है तो कोई जलती आग वाली। यकीन मानिए, सपना का यह डांस देख आपका हाल भी यही होने वाला है।