Sapna Choudhary: सपना चौधरी ने स्टेज पर जलेबी की तरह घुमाई कमरिया, डांस देख पूरा गांव बोल उठा- तू चीज लाजवाब...

 

Sapna Choudhary: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी किसी पहचान की मोहताज नहीं है। सपना चौधरी का डांस देखने के लिए लाखों लोगों की भीड़ लग जाती है। इन दिनों सपना का एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है। इस गाने में सपना चौधरी तू चीज लाजवाब गाने पर ठुमके लगाती नजर आ रही है।

यूट्यूब पर 'सोनोटेक रागनी' चैनल ने सपना चौधरी के इस डांस वीडियो को एक साल पहले 2023 में शेयर किया था। उन्‍होंने स्‍टेज पर ऐसी दमदार परफॉर्मेंस दी है कि 1 साल में ही इस वीडियो को करीब 5 मिल‍ियन यानी 50 लाख बार देखा जा चुका है। और तो और वीडियो के नीचे कॉमेंट में सपना के फैंस यही कह रहे हैं कि इस वीडियो को चाहे कितनी भी बार देख लो, दिल नहीं भरता है।

<a href=https://youtube.com/embed/7UWx_uOw6Bk?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/7UWx_uOw6Bk/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="1280">

सपना चौधरी इस वीडियो में मशहूर हरियाणवी सिंगर राजू पंजाबी के सुपरहिट गाने 'तू चीज लाजवाब' पर परफॉर्म कर रही हैं। एंडी दहिया के लिखे गीत और वीआर ब्रोस के संगीत पर सपना चौधरी अपनी कमर को ऐसे गोल-गोल घुमा रही हैं, जैसे कोई लट्टू हो। सपना का यह कार्यक्रम गुड़गांव के पलड़ा गांव में हुआ था। इधर सपना स्‍टेज पर कमर मटकाती हैं और उधर दर्शकों का शोर बयान कर देता है कि वह इस हसीना पर लट्टू हो गए हैं।