Sapna Chaudhary : सपना चौधरी के इस धमाकेदार डांस ने मचाया बवाल, 177 मिलियन बार देखा जा चुका है Video 

 

Sapna chaudhary Dance: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी अपने धमाकेदार डांस से हर किसी को अपना दीवाना बना देती है। स्टेज पर आते ही वह अपने देसी अंदाज से हर किसी का दिल जीत लेती है। उनकी कातिल अदाओं और मटकती हुई कमर को देख दर्शक मदहोश हो जाते है। वह जहां भी जाती हैं, वहां हर किसी को अपना बना लेती हैं। 

उनका एक धमाकेदार डांस वीडियो इन दिनों छाया हुआ है। 7 साल पुराने  इस वीडियो को अब तक 177 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके है। फैंस कमेंट में भी यही लिख रहे हैं कि ये 2024 है और आज भी सपना का ये वाला वीडियो उनका फेवरेट है। 

<a href=https://youtube.com/embed/Vi7-HjOtyKA?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/Vi7-HjOtyKA/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="1280">

कुछ लोगों ने कहा कि सपना हरियाणा की आन, बान और शान हैं। इस गाने के बोल कुछ इस तरह हैं, 'राम की सूं आज तक आया ना हिसाब, राम की सूं आज तक आया ना हिसाब, तू चीज लाजवाब तेरा कोई ना जवाब, तू चीज लाजवाब तेरा कोई ना जवाब...।

 इस गाने को राजू चौधरी ने आवाज दी है और इसके बोल एंडी दहिया ने लिखे हैं। संगीत मैना म्यूजिक का है। सपना का ये डांस वाकई में कमाल का है, वह अपनी दिलकश अदाओं से हर किसी को घायल कर रही है। वहां मौजूद दर्शक भी सपना के डांस को देख खूब शोर मचा रहे है।