Haryanvi Dance: सपना चौधरी ने नीले सूट में बिखेरा हुस्न का जलवा, डांस देखने वालों के उड़े होश  

 
Haryanvi Dance: हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी अपने डांस के लिए काफी फेमस है। सपना की खूबसूरती का नूर तब और बरसने लगता है जब स्‍टेज पर बलखाती हैं। अब जरा इसी डांस वीडियो को ले लीजिए। यहां सपना स्‍टेज पर सुनहरी धूप में नीले रंग की सलवार कुर्ती में कयामत ढा रही हैं।

<a href=https://youtube.com/embed/OvMLYg1gHTw?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/OvMLYg1gHTw/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="1280">

यूट्यूब पर 'त्र‍िमूर्ति कैसेट्स' ने सपना का यह डांस वीडियो साल 2018 में रिलीज किया था। इसमें वह किसी शादी समारोह में पहुंची हैं और 'तेरे बोल रसीले' गाने पर परफॉर्म कर रही हैं। बताया जाता है कि यहां सपना को देखने के लिए गजब की भीड़ उमड़ी थी। आस-पास के गांव से भी हजारों लोग सपना के दीदार के लिए पहुंचे थे।

खास बात यह है कि सपना के इस डांस वीडियो को 2 करोड़ से अध‍िक बार देखा जा चुका है। जबकि हर दिन व्‍यूज अभी भी बढ़ रहे हैं। वैसे, जानकारी के लिए बता दें कि सपना चौधरी जिस 'तेरे बोल रसीले' गाने पर परफॉर्म कर रही हैं, उसे गगन हरियाणवी ने गाया है। गीत के बोल अजय हुड्डा ने लिखे हैं।