Bhojpuri Song: खेसारी ने काजल को बाहों में भरकर कहा छोटकी में डाले के बा, मोटकी में डाले के बा... 

 

Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का जाना माना नाम है। लोग उनकी एक्टिंग ही नहीं बल्कि आवाज के भी दिवाने है। भोजपुरी इंडस्ट्री में कई सालों से उनका जादू कायम है। जब भी उनका कोई गाना हो या फिल्म फैंस कुछ ही मिनटों में वायरल कर देते हैं। इस समय हर किसी के सिर पर होली का खुमार सिर चढ़कर बोल रहा है।

होली का त्योहार आने वाला है। अगर आप होली पर झूमना चाहते हैं तो खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी का ये गाना मिस मत करिएगा।   दोनों रंग-गुलाल में लिपटे हुए हैं। खेसारी मदहोश होकर काजल से कह रहे हैं, 'छोटकी में डाले के बा, मोटकी में डाले के बा...'। खेसारी की बातें सुनकर काजल भी हैरान रह जाती हैं और फिर उनका पूरा साथ देती हैं।

<a href=https://youtube.com/embed/I3kwUdOZQPU?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/I3kwUdOZQPU/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="1280">

खेसारी और काजल ने इस भोजपुरी गाने में जो धमाकेदार डांस किया है, वो देखने लायक है। इनकी नोंकझोंक और अदाओं ने लोगों का दिल जीत लिया है। यही वजह है कि इस सॉन्ग को यूट्यूब पर अब तक 41 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इस गाने के बोल अखिलेश कश्यप ने लिखे हैं। म्यूजिक डायरेक्टर आर्या शर्मा हैं। सिंगर खेसारी लाल यादव के साथ खुशबू तिवारी केटी ने अपनी सुरीली आवाज दी है।