Bhojpuri Song: 'जवनिया मोटरी में बांध के' पर अंजना सिंह ने कातिल अदाओं से लूटा फैंस का दिल, बार-बार देखा जा रहा वीडियो

 
Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा की खूबसूरत एक्ट्रेस अंजना सिंह करोड़ों दिलों पर राज करती है। इन दिनों इंटरनेट पर भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह रोमांटिक गाना वायरल हो रहा है। अंजना सिंह की फिल्म शुभ विवाह का ये गाना 'जवनिया मोटरी में बांध के' फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

इस गाने का टाइटल जितना दिलचस्‍प है, इसके बोल उतने ही मजेदार। उस पर से प्रमोद प्रेमी यादव और प्रियंका सिंह ने इसे बड़े ही खूबसूरत अंदाज में गाया भी है। आनंद सिंह के डायरेक्‍शन में बनी इस फिल्‍म में अंजना ने इस गाने में कैमियो किया था। गीत के बोल में वह स्‍टेज पर मजमा लूटते हुए गाती हैं, 'पीछे पड़ना भी फ्री है, मुझ पर मरना फ्री में, धीरे-धीरे अंगुरी से मुझे टच करना भी फ्री है।

<a href=https://youtube.com/embed/VkQb16Xci1A?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/VkQb16Xci1A/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="1280">

 बाकी मिलेगा नहीं लव के मलाई छननी में छान के....' अंजना की इन बातों का जवाब देने के लिए प्रमोद प्रेमी स्‍टेज पर कूदते हुए आते हैं और कहते हैं, 'तब रखा धनिया हो जवनिया मोटरी में बांध के।'

इस बेहतरीन गीत के बोल जहां सुमित सिंह चंद्रवंशी ने लिखे हैं, वहीं इसका म्‍यूजिक ओम झा ने कम्‍पोज किया है। फिल्‍म 'शुभ विवाह' में प्रमोद प्रेमी के साथ चांदनी सिंह, समर्थ चतुर्वेदी, रितु पांडे, रजनीश पाठक, बबलू खान और राम मिश्रा प्रमुख भूमिकाओं में हैं।