Bhojpuri Hit Song: ब्लू नाईटी में दिखा अंजना सिंह का हॉट अंदाज, Romantic Video देख छुटे फैंस के पसीने

भोजपुरी सुपरस्‍टार अंजना सिंह का जादू फैंस के ऊपर सिर चढ़कर बोल रहा है। अंजना सिंह ना सिर्फ बेहतरीन एक्‍ट‍िंग करती हैं, बल्‍क‍ि शानदार डांस भी करती हैं।

 

Bhojpuri Hit Song: भोजपुरी सुपरस्‍टार अंजना सिंह का जादू फैंस के ऊपर सिर चढ़कर बोल रहा है। अंजना सिंह ना सिर्फ बेहतरीन एक्‍ट‍िंग करती हैं, बल्‍क‍ि शानदार डांस भी करती हैं। साल 2018 में रिलीज उनकी एक सुपरहिट फिल्‍म है 'नागराज', जिसमें यश कुमार के साथ उनका रोमांस देखने लायक है। फिल्‍म का एक गीत है 'नाईटी में रखले बानी', जिसका सुरूर आज भी फैंस के दिल और दिमाग पर छाया हुआ है।

इस गाने को यश कुमार ने ममता राउत के साथ मिलकर गाया है। श्‍याम देहाती ने गीत के बोल लिखे हैं, जबकि धनंजय मिश्रा ने इसका म्‍यूजिक कम्‍पोज किया है। गाना एक रोमांटिक रात के बाद की सुबह का है। जहां यश कुमार, अंजना सिंह से कहते हैं, 'लागे पलाई उखाड़ देब रानी, हाली से बंद कर कीली....' इस पर अंजना सिंह कहती हैं, 'नाईट में रखले बानी यौवन वेराइटी राजा तोहरे नु मिली।' इस सुपरहिट भोजपुरी गाने को 'एंटर10 रंगीला' चैनल ने 2018 में ही रिलीज किया था। जिसके खबर लिखे जाने तक 3 म‍िलियन से अध‍िक बार देखा जा चुका है।

<a href=https://youtube.com/embed/9LQbQx3-aVY?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/9LQbQx3-aVY/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

बता दें कि दिनेश यादव के डायरेक्‍शन में बनी फिल्‍म 'नागराज' की कहानी एक इच्‍छाधारी नाग-नागिन की जोड़ी की है। दोनों धरती पर आम इंसानों की तरह जिंदगी बसर करना चाहते हैं। लेकिन एक तांत्र‍िक उनके पीछे पड़ा है, वह दोनों को पकड़ना चाहता है। फिल्‍म में यह गीत 'नाईटी में रखले बानी' नाग और नागिन के इंसानी रूप के रोमांस की बानगी है। फिल्‍म में यश कुमार और अंजना सिंह के साथ पायस पंडित भी हैं।