अनु बेनीवाल 2022 बैच की आईपीएस हैं। वह बचपन से ही पढ़ाई में काफी होशियार थीं। उन्होंने तीन बार यूपीएससी अटेम्प्ट किया।
इसमें दो बार वह असफल रहीं, तीसरी बार अपनी रैंक से वह संतुष्ट नहीं थी। इसलिए चौथी बार प्रयास किया और ऑल इंडिया 217 रैंक लाकर सफलता हासिल की।
उन्होंने डीयू के हिंदू कॉलेज से ग्रेजुएशन की है। उन्होंने नैनोसाइंस में रिसर्च भी की है। उनका ऑप्शनल सब्जेक्ट ज्योग्राफी यानी भूगोल था।
अनु बेनीवाल ने यूपीएससी परीक्षा में ऑल इंडिया 217 रैंक हासिल किया था। वह दिल्ली के पीतमपुरा की रहने वाली हैं। उन्होंने फिजिक्स ऑनर्स में बीएससी और एमएससी पूरी की।
उन्होंने अपना पहला अटेम्प्ट जनवरी 2018 में दिया और अपने पहले प्रयास में शुरुआत में ही असफल हो गईं।
उन्होंने 2021 में एक और प्रयास किया और इस बार 217 रैंक के साथ अपना लक्ष्य हासिल कर लिया।