Thu, 18 May 2023
अंबाला से भाजपा सांसद रतनलाल कटारिया का निधन, हरियाणा की राजनीति को बड़ा आघात
Sonu Singh
हरियाणा की अंबाला सीट से भाजपा सांसद रतनलाल कटारिया का देर रात निधन हो गया है।
कटारिया चंडीगढ़ पीजीआई में पिछले कई दिनों से दाखिल थे।
रतन लाल कटारिया हरियाणा की राजनीति में एक बड़ा नाम थे।
वो भाजपा के सक्रिय नेता के रूप में जाने जाते थे। मोदी सरकार में राज्य मंत्री भी रह चुके थे
कटारिया का जन्म 19 दिसंबर 1951 को हरियाणा के यमुनानगर जिले के संधाली गांव में हुआ था।
फिलहाल वो हरियाणा की अंबाला लोकसभा सीट से सांसद थे।
रतनलाल कटारिया ने B.A (H), M.A. in Pol. Science और LL.B. कुरूक्षेत्र युनिवर्सिटी से की है।
राजनीतिक की बात करें तो रतनलाल कटारिया को 1980 में भाजयुमो का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया।
रतन लाल कटारिया को जून 2001 से सितंबर 2003 तक भाजपा का प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया।
6 अक्टूबर 1999 को रतन लाल कटारिया अंबाला से सांसद निर्वाचित हुए थे।
2014 में उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार वाल्मीकि को हराकर जीत का रिकार्ड बनाया था।
हरियाणा में रतन लाल कटारिया के निधन की खबर से शोक की लहर है।