29 अगस्त का इतिहास: आज के दिन हुई प्रमुख घटनाएं

29 अगस्त का इतिहास: वैसे तो देश-दुनिया में हर वक्त, हर पल कुछ न कुछ घटित होता रहता है, लेकिन कुछ घटनाएं इतनी महत्वपूर्ण होती हैं कि वे इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाती हैं। और कभी-कभी इन घटनाओं के आधार पर भविष्य के फैसले भी लिए जाते हैं।
29 अगस्त की महत्वपूर्ण घटनाएं:
- 1612 में, सूरत की युद्ध में अंग्रेजों ने पुर्तगालियों को पराजित किया।1825 में, पुर्तगाल ने ब्राजील को स्वतंत्रता प्रदान की।
- 1831 में, माइकल फैराडे ने पहली बार विद्युत परिवर्तित्र (ट्रांसफार्मर) का प्रदर्शन किया।
- 1833 में, ब्रिटिश दास उन्मूलन अधिनियम ने कानून का रूप लिया।
- 1842 में, ग्रेट ब्रिटेन और चीन ने नानकिंग की संधि पर हस्ताक्षर किये।
- 1842 में, अफ़ीम युद्ध समाप्त हुआ।
- 1898 में, गुडइयर टायर कंपनी की स्थापना हुई।
- 1904 में, सेंट लुईस (अमेरिका) में तीसरे ओलंपिक खेलों की शुरुआत हुई।
- 1932 में, एम्स्टर्डम में अंतर्राष्ट्रीय युद्ध-विरोधी समिति का गठन हुआ।
- 1941 में, रूस में जर्मन इंस्तजकमांडो ने 1469 यहूदी बच्चों की हत्या की।
- 1945 में, ब्रिटिश ने हांगकांग को जापान से मुक्त किया।
- 1947 में, भारतीय संविधान सभा ने डॉ॰ भीम राव अंबेडकर की अध्यक्षता में संविधान का मसौदा तैयार करने के लिये समिति का गठन किया।
- 1953 में, रूस ने पहली बार हाइड्रोजन बम का प्रयोग किया।
- 1957 में, कांग्रेस ने नागरिक अधिकार अधिनियम, 1957 को पारित किया।
- 1974 में, चौधरी चरण सिंह ने लोकदल पार्टी की स्थापना की।
- 1987 में, कर्नल राबुका ने फिजी को गणराज्य घोषित किया।
- 1991 में, डेन ओब्रिवन ने डेकाथलोन में विश्व रिकार्ड बनाया।
- 1996 में, वनुकोवो एयरलाइंस के दुर्घटनाग्रस्त होने से आर्कटिक द्वीप के स्पिट्सबर्गेन में 141 लोगों की मौत हुई।
- 1998 में, सचिन तेंदुलकर को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाया।
- 1999 में, स्वतंत्रता सेनानी
कादिर सिद्दीकी ने संसद की सदस्यता से इस्तीफा दिया।
- 2000 में, चार दिवसीय विश्व शांति शिखर सम्मेलन शुरू हुआ।
- 2001 में, पश्चिम एशिया में पुनः हिंसा भड़की और जापान के 'एच-2 ए' रॉकेट का सफल प्रक्षेपण हुआ।
- 2002 में, पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ का नामांकन पत्र स्वीकार किया।
- 2003 में, कोलंबिया अंतरिक्ष यान हादसे के लिए नासा की त्रुटिपूर्ण कार्य-संस्कृति को ज़िम्मेदार ठहराया गया।
- 2003 में, इराक के पवित्र शहर नजफ़ में आत्मघाती हमले में शिया नेता सहित 75 लोगों की मौत हुई।
- 2004 में, एथेंस ओलम्पिक समाप्न हुआ।
- 2008 में, झारखण्ड के मुख्यमंत्री शिबु सोरेन ने अपना बहुमत साबित किया।
- 2012 में, मिश्र की सेना द्वारा आयोजित ईगल अभियान के दौरान 11 आतंकवादी मारे गए।
- 2012 में, चीन में सिचुआन प्रांत के शियाओजियावान कोयला खदान में विस्फोट से कम से कम 26 श्रमिकों की मौत हो गई।
29 अगस्त को जन्मे व्यक्ति:
- 1887 में, भारतीय चिकित्सक और सेवाकर्मी जीवराज मेहता का जन्म हुआ।
- 1905 में, भारतीय हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद का जन्म हुआ।
- 1949 में, भारतीय वैज्ञानिक और दार्शनिक आर. राधाकृष्णन का जन्म हुआ।
- 1980 में, स्वतंत्रता सेनानी माधव श्रीहरि अणे का जन्म हुआ।
29 अगस्त को हुए निधन:
- 1931 में, युवा नागा आन्दोलन के नेता जदोनांग का निधन हुआ।
- 1952 में, भारतीय ईसाई महिला संत सिस्टर यूप्रासिआ का निधन हुआ।
- 1956 में, पाकिस्तान के तीसरे गवर्नर-जनरल मलिक ग़ुलाम मोहम्मद का निधन हुआ।
- 1976 में, प्रसिद्ध बांग्ला कवि और संगीतज्ञ काजी नज़रुल इस्लाम का निधन हुआ।
- 1994 में, बांग्ला लेखक और पत्रकार तुषार कांति घोष का निधन हुआ।
- 2007 में, हरियाणा के भूतपूर्व मुख्यमंत्री बनारसी दास गुप्ता का निधन हुआ।
- 2014 में, फिल्म 'गांधी' के निर्देशक रिचर्ड एटनबरा का निधन हुआ।