Gold Silver Price: शादी सीजन में सोना खरीदने वालों को बड़ा झटका! गोल्ड में आई इतनी तेजी, चांदी हुई सस्ती; जानिए 10 ग्राम सोने का भाव

Gold Silver Price: सोने के दामों में लगातार रिकॉर्ड तेजी देखने को मिल रही है। आज सराफा बाज़ार में हफ्ते के दूसरे दिन सोने के दाम में उछाल आया है और चांदी के भाव में गिरावट नजर आई है। सोने का भाव 57 हजार के नजदीक पहुंच गया है। आपको बता दें कि शादियों का सीज़न चल रहा है जिससे धड़ल्ले से सोना और चांदी की खरीदारी हो रही है।
आपको सूचित कर दें कि सोना और चांदी के प्राइस रोजाना बदलते है। शादियों का सीज़न के कारण अब सोना और चांदी के दामों में अब ज्यादातर उछाल देखने को मिल सकता है। अगर आप सोने या चांदी खरीदने का मन बना रहे है तो आप दस ग्राम सोने और चांदी के दामों के बारे में निचे दी गई जानकारी के अनुसार जान सकते हैं।
जानिए आभूषणों के नए रेट्स
वहीं आपको बता दें कि 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने के भाव में 69 रूपये की बढ़ोतरी हुई है। यह इस बढ़त के बाद 56,883 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी एक किलों चांदी का भाव में 69 रुपए की गिरावट आई है। इस गिरावट के बाद यह 69167 के स्तर पर पहुंच गई है।
गोल्ड एक रेंज में कर रहा है कारोबार
एक्सपर्ट के अनुसार सोना एक रेन्ज में कारोबार कर रहा है। डॉलर में कमजोरी से सपोर्ट मिलने के बाद सोने में मजबूती रही, लेकिन कीमतें एक सीमित रेंज में बनी हुई हैं। यदि महंगाई नीचे आती है, तो डॉलर और कमजोर होगा और सोने में मजबूती देखने को मिलेगी।
मिस्ड कॉल से जानें भाव
आर आप 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानना चाहते है तो 8955664433 पर कॉल सकते है। (Gold Silver Price Today) कुछ ही टाइम में आपको SMS के जरिये से दाम देखने को मिल जायेंगे। वहीं आपको बता दें कि आप लगातार अपडेट के लिए ऑफिसियल वेबसाइट www.ibja.com या ibjarates.com पर जा कर रेट्स देख सकते है।