परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई कल, जाने कौन-कौन है वीआईपी लिस्ट में

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा 13 मई सगाई करने वाले हैं। सूत्रों के मुताबिक दोनों दिल्ली के कपूरथला हाउस में सगाई करने वाले हैं। राघव चड्ढा पवन सचदेव की डिजाइन की हुई अचकन और परिणीति चोपड़ा मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई ड्रेस पहनेंगीं।
तो चलिए जानते हैं कि परी की सगाई में क्या कुछ नया आना वाला है और कौन से लोग उनकी गेस्ट लिस्ट का हिस्सा बनने वाली हैं।
गौरतलब है कि कार्यक्रम की शुरुआत शाम तकरीबन पांच बजे से शुरू होगी, सबसे पहले सुखमनी साहिब का पाठ किया जाएगा, इसके बाद अरदास और फिर सगाई और उसके बाद डिनर का कार्यक्रम रखा गया है।
परी और राघव के इस समारोह में परिवार और क्लोज फ्रेंड्स को मिलाकर 150 लोग शामिल होने वाले हैं।
यही नहीं, उन्होंने और भी बहुत कुछ नया होने वाले है। गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा भी अपनी बहन की सगाई में आने वाली हैं।
दिल्ली में होने वाले इस समारोह में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान समेत राजनीति और बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी। इन सब के अलावा गेस्ट लिस्ट की बात करें तो इस लिस्ट में सबसे पहले करण जौहर का नाम आ रहा है क्योंकि दोनों के बीच काफी गहरी दोस्ती है।
परी की सगाई में प्रियंका के साथ निक और भांजी मालती के भी शामिल होने की संभावनाएं हैं।
आपको बता दें कि परी और राघव कल दिल्ली में सगाई करने वाले हैं। हालांकि कपल ने अभी तक अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की है, लेकिन उन्हें कई मौकों पर साथ देखा गया है। अपनी सगाई से पहले, उन्हें दिल्ली में एक साथ देखा गया, जहां परिणीति ने लाल रंग के एथनिक वियर को चुना।
आज सुबह खबर आई कि परिणीति की कजिन प्रियंका चोपड़ा उनकी सगाई में शामिल होने के लिए दिल्ली आने वाली हैं। उनके साथ निक जोनस और मालती मैरी भी आ सकते हैं।